सोमवार, 8 अप्रैल 2024

कांग्रेस में बाहर, भाजपा में अंदरूनी कलह अगर आपको लगता है की सिर्फ कांग्रेस में ही घमासान मचा हुआ है

 कांग्रेस में बाहर, भाजपा में अंदरूनी कलह अगर आपको लगता है की सिर्फ कांग्रेस में ही घमासान मचा हुआ है, तो फिर यह गलत है क्यों की भाजपा में भी अंदरूनी खींचतान चल रही है। सिर्फ फर्क इतना है कि कांग्रेस में आपसी लड़ाई सड़क पर आ गई है और यह जग जाहिर हो गई लेकिन भाजपा में अंदरूनी कलह चल रही है। एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम चल रहा है। जिसका एक वीडियो और आडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु भारती का है इस वीडियो में वह दुख रो रहे हैं। और रीवा के जिला अध्यक्ष सियाशरण साकेत पर सेमरिया में प्रचार-प्रसार से रोकने का आरोप लगा रहे है। गाली गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया है। इस वीडियो में उनके साथ राजेश साकेत मंडल अध्यक्ष दीनदयाल अनुसूचित जाति मोर्चा और सीता राम साकेत सह कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी भी मौजूद रहे। राजेश साकेत ने वीडियो में खुलकर बाते रखीं कि उनके साथ जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ता के मोबाइल पर अभद्र भाषा का उपयोग किया। प्रचार करने से भी रोका। वीडियो के अलावा एक ऑडियो भी सियाशरण साकेत का सामने आया है। इसमें वह उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति को कहीं भी प्रचार प्रसार करने नहीं ले जाने के लिए बोलते सुनाई पढ़ रहे हैं। इसमें वह उन पर अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं। गाली गलौज करते भी सुनाई दे रहे हैं। सेमरिया में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ पार्टी के पदाधिकारी ने ही इस तरह का व्यवहार किया जिससे आहत होकर वह वापस लौट गए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से भी प्रचार नहीं किए जाने को लेकर वीडियो में ही मैसेज दिया है। यह वीडियो भाजपा के अंदरूनी कलह को बयां कर रहा है। इस ऑडियो से यह भी स्पष्ट हो रहा





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें