शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

जवा थाना की उपनिरीक्षक प्रज्ञा पटेल की सक्रिय कार्यवाही में 30 अक्टूबर की रात्रि चोरी हुई बरदात का किया गया खुलासा। जवा थाने से बड़ी ख़बर सामने आई है जहा पर जवा थाने द्वारा चोरों पर नकेल कस ते हुए जवा थाना प्रभारी

 जवा थाना की उपनिरीक्षक प्रज्ञा पटेल की सक्रिय कार्यवाही में 30 अक्टूबर की रात्रि चोरी हुई बरदात का किया गया खुलासा।



                   जवा थाने से बड़ी ख़बर सामने   आई है  जहा पर जवा थाने द्वारा चोरों पर नकेल कस ते हुए  जवा थाना प्रभारी  कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रज्ञा पटेल के सक्रियता के चलते 30 अक्टूबर की रात्रि बरौली ठकुरान में हुई चोरी की शिकायत को आज एसआई प्रज्ञा पटेल और समाजसेवी अरविंद सिंह बघेल के सहयोग से फरार चल रहे आरोपी अमृतलाल महापात्र को सीधी से गिरफ्तार कर जवा थाने में लाया गया। 

              जवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार  30 अक्टूबर को बरौली ठकुरान में गायत्री पांडेय के यहा हुई चोरी का अंजाम दिया था जहां पर शिवानी पांडेय पिता अश्वनी  कुमार पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अक्टूबर की रात्रि अमृतलाल महापत्र ने चोरी का अंजाम देकर फरार हो गया था  जिसकी शिकायत के आधार पर  जवा थाने की उपनिरीक्षक प्रज्ञा पटेल ने  मामले को सज्ञांन में लेते हुए समाजसेवी अरविंद सिंह बघेल के सहयोग से फोन को ट्रेस करते हुए मुजरिम को सीधी से पकड़ कर जवा थाना लाया गया है और थाने में  दर्ज शिकायत के आधार पर  न्यायलय में पेश किया गया।   

जिसकी कार्यवाही से पीड़ित परिवार  के सभी सदस्य खुश है  और जवा पुलिस के सक्रिय कार्य की बधाई भी दी है

बताया जाता है कि अमृतलाल महापात्र जो  झाड़ फूंक के नाम मे लाखो की ठगी करता आ रहा था और मौका पाकर चोरी का अंजाम  भी दिया करता था  जो चोरी का अंजाम दिया गया था वो लगभग 3 लाख के आसपास  बताया जाता है  उक्त चोर को पकड़ने हेतु जवा थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल, एसआई प्रज्ञा सिंह, कांस्टेबल हेमंत बागरी समाजसेवी सौरभ सिह और अरविंद सिह बघेल  की सक्रिय भूमिका रही।

       वहीं अरविंद सिंह बघेल के सक्रिय सहयोग देने पर जवा थाने द्वारा 5001 रुपए से सम्मानित किया गया है 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें