रविवार, 20 सितंबर 2020

आज प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन त्योंथर की मासिक बैठक सरस्वती स्कूल कटरा में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि श्री आर.डी.शर् प्रदेश उपाध्यक्ष , विशिष्ट अतिथि श्री मनोकामना तिवारी जिला कोषाध्यक्ष,‌श्री बेबी पुल्लन जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष,

 आज प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन त्योंथर की मासिक बैठक सरस्वती स्कूल कटरा में आयोजित हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि श्री आर.डी.शर् प्रदेश उपाध्यक्ष , विशिष्ट अतिथि श्री मनोकामना तिवारी जिला कोषाध्यक्ष,‌श्री बेबी पुल्लन जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष,



अध्यक्षता श्री समर जीत सिंह ब्लाक अध्यक्ष त्योथर ने किया कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज सिंह जिला सचिव ने किया 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा धूप दीप से हुआ। सभी के परिणय उपरांत स्कूल संचालन में आने वाली समस्याओ पर चर्चा हुई कुछ समस्या का समाधान भी किया गया।

शासन की गाइडलाइंस के अनुसार ही विद्यालय खोले जाएं मास्क लगाएं और शोशलडिस्टेंशिग  का पालन किया जाए।

प्रदेश उपाध्यक्ष- आर डी शर्मा ने कहा कि PSAकिसी भी संचालक के साथ अन्याय नहीं होने देगा । यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हमलोग उप चुनाव में सरकार का विरोध करेंगे।

मनोकामना तिवारी ने कहा कि हमें इमानदारी से स्कूल का संचालन करना चाहिए और अपने कार्य और ब्यवसाय के प्रति जागरूक एवं जबाबदेह होना चाहिए।बेबी पुल्लन जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष ने कहां कि हमें विना टीसी के प्रवेश नहीं देना चाहिए।शासन के मापदंड को पूरा करना चाहिए।

समर जीत सिंह ने कहां कि जो संचालकPSAके साथ नही है PSA उनका साथ नहीं देगा और ना हीं उनका सहयोग करेगा।

निम्नलिखित बातों पर चर्चा हुई।

1-स्कूल वाहन का टैक्स /किस्त माफ किया जाय।

2-बिजली बिल माफ किया जाय

सभी

3-स्कूल वाहन का परमिट फ्री होना चाहिए

4-पिकनिक टूर के लिए शासन को परमिट देना चाहिए

5- विद्यालय शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार ही खोले जाएं।

6- RTE-2019-20की राशि भुगतान विना आधार सत्यापन के किया जाय।

7- मान्यता पांच साल के लिए दिया जाय।

8-नोटराइज किराया नामा मान्य किया जाय।

9-सम्बधता शुल्क सिर्फ एक बार ली जाय।

10-मान्यता शुल्क एक मुस्त की बजाय प्रति बर्ष ली जाय ।


कार्यक्रम में संजीव पयासी सचिव, सुरेश वर्मा उपाध्यक्ष, शिवाकांत पाण्डेय कार्यकारिणी अध्यक्ष,राम प्रताप गुप्ता संगठन मंत्री( ग्रामीण), अविनाश तिवारी सहसचिव,लालजी मिश्रा संगठन मंत्री, विनोद दुबे,राजीव दुबे,विद्या धर दुवेदी ,विनय मिश्रा ,जीतेन्द्र अवधिया, प्रभाकर सेन अजीत सिंह आदि संचालकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अन्त में मप्र शासन के पूर्व मंत्री, त्योथर के पूर्व विधायक स्व. रमाकांत तिवारी जी को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ़ से श्रद्वाजली अर्पित की गई ।दो मिनट मौन रह कर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि भगवान मृतक आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।और परिवार जनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करता है।।

रिपोर्ट विवेक सिंह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें