मंगलवार, 13 मई 2025

संघ लोक सेवा आयोग में चयनित आलोक सिंह( उप जिला अधिकारी ) का शंकरगढ़ के माधव पैलेस में हुआ सम्मान समारोह।

 संघ लोक सेवा आयोग में चयनित आलोक सिंह( उप जिला अधिकारी का शंकरगढ़ के माधव पैलेस में हुआ सम्मान समारोह

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मा.श्रीमती केशरी देवी पटेल पूर्व सांसद फूलपुर, विशिष्ट अतिथि श्री नारायण सिंह किसान नेता, जगदीश यादव सामाजिक चिंतक,रामचरण विन्द पूर्व प्रधानाचार्य ,सामाजिक चिन्तक,सम्भू सिंह अध्यक्ष ज्योतिराव विद्या परिषद जवा सामाजिक चिन्तक,राम गोपाल सिंह, सामाजिक चिन्तक,अजय मोहन कुशवाहा सामाजिक चिन्तक एवं विचारक, दीवान सिंह पटेल एडवोकेट सामाजिक चिन्तक,इजी नारेन्द्र सिंह कर्वी सामाजिक चिन्तक,श्री मती गुलाब कली आदिवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख ,नन्दलाल दास महाराज रामगढ़, अध्यक्षता निर्मला देवी ब्लाक प्रमुख शंकरगढ़ रही ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मोमबत्ती जला कर पूजा अर्चना से हुआ।

तत्पश्चात अतिथिओ का स्वागत बैंच लगा कर और माल्यार्पण से किया गया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण दीवान सिंह पटेल एडवोकेट ने किया, विशिष्ट अतिथि अजय मोहन ने कहा कि शिक्षा बहुत जरूरी है क्योंकि आज जिस मुकाम को आलोक सिंह ने प्राप्त किया है वह सिर्फ शिक्षा से हासिल हुआ है। सम्भू सिह ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को उनका हक और अधिक शिक्षा रूपी अस्त्र से मिलेगा, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जी ने आलोक सिंह और उनके माता-पिता को धन्यवाद दिया और आलोक सिंह को शुभकामनाएं दिया और कहा कि हमें अपने गांव क्षेत्र से जुड़ा रहना चाहिए कार्यक्रम को इजी नागेन्द्र सिंह, नारायण सिंह ने भी सम्बोधित किया, आलोक सिंह ने कहा कि आप लोग एक ग्रुप बना लीजिए और उसमें मूंदे जोड़ लें जहां मेरी जरूरत होगी मैं आपका सहयोग करूगा। स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। आभार प्रदर्शन समर जीत सिंह ,(प्राचार्य)ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश सिंह शिक्षक ने किया कार्यक्रम में दस सामाजिक कार्यकर्ताओ को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आलोक सिंह IAS के साथ साथ उनके पिता जी श्री प्रभाकर सिंह पूर्व कानूनगो एवं उनकी माता जी एवं दादी मां का भी स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुष्पराज सिंह प्रधान, शैलेन्द्र सिंह प्रधान, गुलाब सिंह प्रधान, अरविंद सिंह प्रधान जनार्दन सिंह प्रधान,चन्दवली सिंह पूर्व प्रधान, रावेन्द्र सिंह सरपंच, विवेक सिंह दीपू मदरो ,अवध बिहारी सिंह पूर्व प्रधान,संकठा प्रसाद सिंह, हीरालाल सिंह पूर्व कानूनगो, गिरीश सिंह प्राचार्य, इन्द्र सेन सिंह शिक्षक, इन्द्र बहादुर सिंह,सूर्य भान सिंह शिक्षक,सोम नाथ वर्मा,बब्बू प्रसाद कुशवाहा पूर्व शिक्षक, मनीष सिंह शिक्षक, महेंद्र सिंह एड. मान सिंह,अजायब लाल सिंह पूर्व ग्राम सैवक, अजय सिंह शिक्षक, सुरेन्द सिंह एड . बृजेन्द्र सिंह, रत्नाकर सिंह एड.,पुष्पेन्द्र सिंह, आलोक सिंह, लवकुश सिंह, प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह अध्यक्ष,अनुपम सिंह, अरुण सिंह , सुरजीत सिंह, रामगोपाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, बजरंग बहादुर सिंह शिक्षक, राजेश्वरी सिंह पूर्व सरपंच,अनुराग सिंह आजाद पटेल,

रजत सिंह, दिवाकर सिंह, रमेश सिंह शैलेन्द्र सिंह,बी .डी .सिंह आदि गणमान्य सौकडो लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के अन्त में खीर का प्रसाद वितरण किया गया।